दिव्यांग छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेगा नालंदा खुला विश्वविद्यालय – प्रो॰ के॰ सी॰ सिन्हा

26 जून 2022, पटना। भारत विकास परिषद, दक्षिण बिहार के वार्षीक प्रान्तीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ (डा॰) के॰ सी॰ सिन्हा ने घोषणा की कि दिव्यांग छात्रों को विश्वविद्यालय निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेगा। अभी 106 विषयों की पढ़ाई होती है तथा यहाँ की उपाधि देश-विदेश में मान्य है। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा भारत निर्माण की दिशा में किए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों का जिक्र करते हुए रचनात्मक योगदान के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पूरे बिहार के सभी शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति उत्साहजनक थी। 2 वर्षों के बाद आयोजित हुए इस कार्यशाला में इस बार भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, बरबीघा एवं बाढ़ शाखा ने सदस्यता को दुगुना करने का निर्णय लिया तथा नवंबर माह में हिन्द की चादर श्री तेगबहादुर जी की स्मृति में विशाल कार्यक्रम करने का निर्णय किया गया।

योग, पर्यावरण के लिए पौधा-रोपण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ – बेटी, पढ़ाओ पर विशेष चर्चा हुई। पहाड़ी स्थित भारत विकास परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग अस्पताल द्वारा दी जा रही निःशुल्क सेवाओं के लिए सम्मेलन ने आभार प्रकट किया। संकल्प लिया गया कि प्रत्येक शाखा कम से कम 10 दिव्यांग मित्र परिवार बनाकर पीड़ित मानवता की सेवा करेंगे।

इस अवसर पर पद्मश्री बिमल जैन ने कुलपति महोदय का सम्मान तिलक, अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह से किया, साथ ही नारी सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए बरबीघा की शशि देवी जी को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह तथा भारत विकास विकलांग न्यास के ट्रस्टी श्री संजय ड्रोलिया जी एवं पी.एम.सी.एच. के पूर्व प्राचार्य डॉ. अजीत वर्मा उनके विशेष योगदान के लिए अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

कार्यशाला को भारत विकास परिषद के संरक्षक प्रो॰ शिव भगवान गुप्ता, अध्यक्ष विवेक माथुर, महासचिव निर्मल जैन, सरदार तरलोचन सिंह, राकेश कुमार, मोहन चतुर्वेदी एवं कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।

भारत विकास परिषद के पूरे प्रान्त से आए हुए अध्यक्ष, सचिव, वित्त सचिव, संगठन मंत्री का आह्वान किया कि वार्षिक कार्यशाला में सीखने का मन लेकर आएँ और सीख कर जाएँ। प्रकल्पों में दिव्यांग सहायता, चिकित्सा, निर्धन छात्रों को सहायता, गुरू वंदन छात्र अभिनन्दन, राष्ट्रीय समूहगान, भारत को जानो एवं बाल संस्कार शिविर आयोजित किये जाते हैं। महासचिव श्री निर्मल जैन ने कहा कि प्रबुद्ध नागरिकों का यह कर्तव्य है कि भारत भूमि की सेवा में समर्पित विशिष्ट संगठन में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर दिवंगत संस्कार भारती के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री बाबा योगेन्द्र, नृपेन्द्र नाथ गुप्त, विवेकशील बिन्दे, श्यामलता देवी हरलालका को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम् एवं समापन राष्ट्रगान से हुआ।
Nice coverage sir
Tһanks fⲟr finally writing about > दिव्यांग छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेगा नालंदा खुला विश्वविद्यालय – प्रो॰ के॰ सी॰ सिन्हा – Bharat Vikas & Sanjay Anand Viklang Hospital cum Research Centre < Liked it!